- 53 Posts
- 155 Comments
जागो जागो मेरे देश वासियों जागो उस नीद से और दिखा दो इन अयोग्य और आकेंठ तक भ्रस्टाचार में डूबे निर्लज्ज समाज के कर्ण धारो को कि हम सब कुछ सह सकते है पर देश का अपमान करने और कर वाने वालो का हम ऐसा हाल कर सकते है कि वो फिर कभी देश के साथ धोखा कर ने कि हिम्मत ना कर सके.
उठो जागो वरना इस देश के ये नाकारा नेता भारत के मस्तक पर अभी और इतनी कालिक पोत देगे कि माँ भारती पूरी दुनिया के सामने ना जाने कब तक उसे मिटा ना पायेगी. इस बार का चुनाव तुम्हारे इस निशचय का दर्पण होगा. उठो मेरे देश वासियों जागो पूरा विश्व तुम्हारे लिये पलक बिछा सकता है अगर भारत के सोयी आत्मा जग सके. इस देश कि युवा शक्ति पूरे विश्व में अपने देश का मान आकाश कि बुलंदियों तक ले जा सकती है और भारत का वो खोया गौरव एक बार फिर से ला सकती है जो चन्द्रगुप्त, समुद्रगुप्त और चाणक्य ने भारत को दिया था. आओ आज हम ये संकल्प ले कि हम चुनाव में ऐसे लोगो को नहीं चुनेगे जो देश के मस्तक पर कलंक लगाने के बाद भी कुर्सी पर विराजमान है.
रवीन्द्र के कपूर
Read Comments